राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में महानिदेशक शिक्षा वंशीधर तिवारी ने पौधरोपण कर किया हरेला कार्यक्रम का शुभारंभ
देहरादून। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में महानिदेशक स्कूली शिक्षा वंशीधर तिवारी ,एसपी अभिसूचना तृप्ति भट्ट ,आयकर आयुक्त रितेश भट्ट ने सयुंक्त रूप से पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महा निदेशक स्कूल शिक्षा वंशीधर तिवारी ने हरेला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की वकालत की।उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ सरंक्षण भी जरूरी है
एसपी अभिसूचना तृप्ति भट्ट ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। आयकर आयुक्त रितेश भट्ट ने पारिस्थितिक संतुलन के लिए पौधारोपण को जरूरी बताया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति और मानव के बीच बहुत बड़ी गहराई को दर्शाता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ सुनीता भट्ट ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।उप प्राचार्य श्री गिरीश चंद्र थपलियाल ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ,कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग देने वाले अध्यापक, अध्यापिकाओं एवं समस्त स्टाफ का धन्यवाद किया।

