हरिद्वार महाकुंभ मेला दिव्य और भव्य होगा :बलूनी

हरिद्वार महाकुंभ मेला दिव्य और भव्य होगा :बलूनी
Spread the love

हरिद्वार । बीजेपी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने हरिद्वार महाकुंभ मेले को लेकर बड़ा बयान दिया। अनिल बलूनी ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ मेला दिव्य और भव्य होगा लेकिन सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइंस का भी इसमें पूर्णतया पालन कराया जाएगा। वही 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अनिल बलूनी ने कहा कि 2022 में भी उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी। वही अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से 2022 के विधानसभा चुनाव पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा त्रिवेंद्र सरकार ने भी बेहतर विकास कार्य उत्तराखंड में कराए इन्हीं उपलब्धियों को लेकर उनकी पार्टी चुनाव में उतरेगी और भारी जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस एक साल में भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सरकार बेहतर काम करेगी और विकास के मुद्दे पर उत्तराखंड में फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी

देवभूमि खबर

Related articles