HTML tutorial
HTML tutorial

राष्ट्रीयभाजपा अध्यक्ष पर मंथन शुरू

Spread the love

नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मोदी सरकार में गृहमंत्री बनने के बाद अब चर्चा इस बात की है कि पार्टी में अगला अध्यक्ष कौन होगा। अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी में मंत्रणा भी शुरू हो गई है। शनिवार को गृह मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद देर रात तकरीबन 9 बजे तक अमित शाह ने पार्टी महासचिवों के साथ बैठक की। इस बैठक में राज्यों के संगठन में जल्दी चुनाव कराए जाने को लेकर चर्चा हुई, ताकि अध्यक्ष पद पर चुनाव का रास्त जल्दी साफ हो सके।

बता दें कि देश भर में पचास प्रतिशत से ज़्यादा राज्यों में चुनाव सम्पन्न होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। इससे पहले सितंबर 2018 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था। अब चुनाव में बीजेपी को प्रचंड जीत मिल गई है और अमित शाह गृह मंत्री बन गए हैं। ऐसे में नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है।

माना जा रहा है कि जेपी नड्डा और भूपेंद्र यादव में किसी एक के नाम पर अध्यक्ष की मुहर लग सकती है। सूत्रों की मानें तो जेपी नड्डा रेस में सबसे आगे हैं। जेपी नड्डा रेस में इसलिए आगे हैं, क्योंकि उनके चुनाव प्रभारी रहते हुए बीजेपी ने यूपी में एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है और फिर भी उन्हें मोदी सरकार में मंत्री नहीं बनाया गया है। ऐसे में अब देखना होगा कि बीजेपी के नए अध्यक्ष के रूप में किसके नाम पर मुहर लगती है।

देवभूमि खबर

Related articles