HTML tutorial
HTML tutorial

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने हर्षोल्लास से मनाई बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने हर्षोल्लास से मनाई बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती
Spread the love

देहरादून।राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के तत्वधान में बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्मदिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। घंटाघर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर संगठन के लोगों ने माल्यार्पण किया ।

इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय संगठन महासचिव एंव प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड नरेश वैध ने कहा कि हमें बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के बताये मार्ग पर चलना चाहिए ।श्री वैध ने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन संगठन राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री और उत्तराखण्ड प्रदेश के राज्यपाल व मुख्यमन्त्री को एक ज्ञापन प्रेषित करेगे कि भारत देश मे केंद्र के सरकारी स्कूल राज्य में समस्त स्कूलों में स्कूल की पढ़ाई के साथ साथ संविधान पढ़ाने के लिए भी आदेशित किया जाए जिसमें बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी द्वारा लिखित संविधान में भारत के नागरिकों को समानता का अधिकार दिया गया है। हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। देश के बच्चे संविधान को पहचान सके।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल ने कहा कि बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने कहा है कि संघर्ष करो शिक्षित बनो संगठित रहो आज जो सफाई कर्मचारियों का अनुसूचित जाति के लोगों का देश में शोषण हो रहा है जिसको लड़ने का अधिकार बाबासाहेब द्वारा दिया गया है शोषण के खिलाफ लड़ने का अधिकार बाबासाहेब द्वारा दिया गया है

इस अवसर पर नगर सचिव अरुण अशर्फी, संजीव साहनी ज, संजय बिरला , संदीप कुमार ,सोनू ,चन्दर ,सचिन, राहुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles