HTML tutorial
HTML tutorial

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने विधायक रवि बहादुर को सौंपा 6 सूत्रीय मांग पत्र

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने विधायक रवि बहादुर को सौंपा 6 सूत्रीय मांग पत्र
Spread the love

देहरादून।राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध एवं यूनियन के नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधायक को 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध एवं यूनियन के नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल के नेतृत्व में 6 सूत्री मांग पत्र ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा के मुख्य गेट पर 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा । पत्र में मांग की गई है कि स्थानीय निकायो के सफाई कर्मचारियों की नियमावली में संशोधन किया जाए ताकि सफाई कर्मचारियों की शासन स्तर से स्थाई नियुक्ति की जा सके।हमें निकाय के सफाई कर्मचारी के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की जाए ताकि समय से उनका वेतन महंगाई भत्ता सफाई उपकरण उपलब्ध कराया जा सके।

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को पूर्व में आवंटित डीपी को बाबुओं को पांच 7 बिस्वा जमीन के आधार पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को भी 55 बिस्वा जमीन उपलब्ध कराई जाए क्योंकि स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के तहत नदी नालों के किनारे सौन्दर्यीकरण को देखते हुए अधिकांश नगर निगम के कर्मचारी अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं। राज्य के स्थानीय निकाय पर वनटाइम सेटेलमेंट की रोक को हटाया जाए ताकि भविष्य में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति पर कोई प्रभाव ना पढ़ सके सामूहिक बीमा कर्मचारियों का बहाल किया जाए और प्रीमियम को बढ़ाया जाए ।थाना निकाय में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर दैनिक वेतन समिधा नाला गैंग रात्रि गैंग मोहल्ला स्वच्छता समिति के सफाई कर्मचारियों को समायोजित किया जाए।


ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध, नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल, नगर सचिव अरुण अशर्फी, सदस्य सूरज सूद, सदस्य सोनू ,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles