HTML tutorial
HTML tutorial

लोग बढ़ चढ़ कर सहयोग के लिए,डीएम के पास जमा कराए जा रहे राहत राशि के चेक

लोग बढ़ चढ़ कर सहयोग के लिए,डीएम के पास जमा कराए जा रहे राहत राशि के चेक
Spread the love

अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अनेक लोगों द्वारा जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री राहत कोष, जिला प्रशासन को अनेक लोगों द्वारा सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस बात की जानकारी देते हुए जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया की अल्मोड़ा अर्बन को-ओपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनन्द सिंह बगड़वाल द्वारा बैंक के संचालक मण्डल के सदस्य एवं कार्यरत बैंक कर्मचारियों के सहयोग से आज 20 लाख रूपये का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष हेतु दिया। जिस हेतु जिला अधिकारी ने समस्त बैंक परिवार का हार्दिक धन्यवाद दिया।इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोषी ने 11 हजार रूपये, डे केयर के अरूण पंत ने 11 हजार रूपये, सुन्दर सिंह बिष्ट सरकार की आली द्वारा 40 हजार रूपये, हरीष सिंह पिलख्वाल सरकार की आली द्वारा 21 हजार रूपये गीता पाण्डे व अनुराधा श्रीवास्तव अल्मोड़ा ने 15 हजार रूपये, प्रधान एवं समस्त ग्रामवासी कटारमल ने 8370 रूपये, वैभव साह हल्द्वानी ने 5 हजार रूपये, यषवन्त सिंह पवार ने 2 हजार 500 रूपये, जिला संयोजक धर्म जागरण दीपक वर्मा ने 11 हजार 551 रूपये,, मदन सिंह कटारमल द्वारा 5 हजार 100 रूपये की धनराषि सहायतार्थ दी गयी है। श्री बी0डी0 एस नेगी जाखनदेवी  द्वारा 31 हजार रूपये  नगरपालिका में काम कर रहे पर्यावरण मित्रों के लिए मास्क, ग्लब्स आदि हेतु प्रदान किये गये। इसके अलावा समस्त ग्रामवासियों की ओर से बीडीसी सदस्य ग्राम पंचायत मुझोली तहसील रानीखेत श्री कन्नू षाह ने उपजिलाधिकारी रानीखेत को  26 हजार पांच सौ पिच्चानबे रूपये सहायतार्थ दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

देवभूमि खबर

Related articles