डबल इंजन की सरकार में से एक इंजन पूरी तरह से फेल :भास्कर चुग

डबल इंजन की सरकार में से एक इंजन पूरी तरह से फेल :भास्कर चुग
Spread the love

विकासनगर।उत्तराखंड में चल रही सियासी उठापटक पर बयान जारी करते हुए राहुलप्रियंकागांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग जयहिंद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में से एक इंजन पूरी तरह से फेल हो चुका है। यह इंजन खराब तो पहले ही दिन से था लेकिन उत्तराखंड की जनता की भारतीय जनता पार्टी की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार से नाराजगी के चलते भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व जनता को बरगलाने के लिए बेवकूफ बनाने के लिए मुख्यमंत्री बदलने का यानी की खटारा इंजन को बदलने का खेल खेलने जा रही है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि खटारा इंजन के बदले में जो नया इंजन लगाने की तैयारी है निश्चित रूप से वह इंजन भी खटारा ही निकलेगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी को सरकार चलानी नहीं आती ना ही यह लोग जनता का हित करना जानते हैं। समाज का प्रत्येक वर्ग छात्र ,युवा, किसान ,महिला व्यापारी, कर्मचारी और मजदूर सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ एक इंजन नहीं दोनों इंजनों से दुखी हैं क्योंकि जितनी बेरोजगारी और महंगाई भारतीय जनता पार्टी के इन दोनों इन जनों ने बढ़ाई है इतना बुरा कभी नहीं हुआ।
भास्कर चुग ने कहा कि जनता अब भारतीय जनता पार्टी के बहकावे में आने वाली नहीं है और 2022 मैं कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में बहुत ही भारी बहुमत से बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित जो अब मुख्यमंत्री बनेंगे वह भी अपने विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव नहीं जीत पाएंगे। राहुल प्रियंका गांधी सेना धरातल पर कार्य कर रही है और कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम किया जा रहा है। बीजेपी एक नाकाम राजनीतिक दल है जिनको जनता के सरोकारों से कोई मतलब नहीं है जिनके पास जनहित की कोई नीति नहीं है और भविष्य में कांग्रेस की सरकार आने पर जनता का हित भी होगा और उत्तराखंड का विकास भी होगा।

देवभूमि खबर

Related articles