राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने मनाया कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी का जन्मदिन
विकासनगर।राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी का जन्मदिन स्थानीय कैम्प कार्यालय पर मनाया । प्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती रूपा शर्मा एवं राहुल प्रियंका गाँधी सेना की पछवादून जिला महासचिव श्रीमती सोनिया जीना ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी की ओर से केक काटा।
इस मौके पर संगठन के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग ने कहा कि प्रियंका गाँधी संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत एवं फिरकापरस्त ताकतों के सामने एक बड़ी चुनौती हैं। कांग्रेस उनके नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रही है। राहुल प्रियंका गाँधी सेना उनकी प्रेरणा से लगातार कांग्रेस को मजबूत कर रही है। उन्होंने श्रीमती रूपा शर्मा का भी इस कार्यक्रम मर सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त किया।
श्रीमती रूपा शर्मा, भास्कर चुग, सोनिया जीना के साथ ही इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रांतीय सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह, विकास नगर विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव देश प्रेमी, विधानसभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अफजल बैग, विधानसभा सचिव सीमा देवी, शहर उपाध्यक्ष रमेश कुमार, पूनम मित्तल, उमर फारूक, शहजाद मलिक, राजेश कुमार, गुलाब सिंह धीमान, परविंदर, कन्नू, शाहनवाज, नीलम कौर उपस्थित थे।

