राहुल प्रियंका गांधी सेना ने झुग्गी झोंपड़ी के बच्चों के साथ मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

राहुल प्रियंका गांधी सेना ने झुग्गी झोंपड़ी के बच्चों के साथ मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन
Spread the love

विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना ने प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल का जन्मदिन बाढ़वाला स्थित झुग्गी झोंपड़ियों के बच्चों के साथ मनाया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग राहुल प्रियंका गाँधी सेना के पदाधिकारीयों के साथ बाढ़वाला स्थित झुग्गी बस्ती पहुंचे और अपने साथ छोटे बच्चों के लिए केक, बिस्किट नमकीन दाल चावल व अन्य सामग्री साथ लेकर छोटे बच्चों के बीच पहुंचे। राहुल प्रियंका गाँधी सेना के पदाधिकारीयों ने प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल का जन्मदिन का केक बच्चों से कटवाया ।इसके बाद राहुल प्रियंका गांधी सेना के पदाधिकारियों ने वारियर गर्ल्स फाउंडेशन की रेहाना सिद्दीकी, प्रीति सैनी, सिद्धार्थ, मुस्कान आदि के सहयोग से केक और अन्य सामग्री का का वितरण किया।झुग्गी बस्ती के बच्चे इस आयोजन से बहुत खुश हुए और उन्होंने कहा कि अंकल आंटी आते रहा कीजिए. बच्चों ने भी प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन पर खूब सारी शुभकामनायें दी।

इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग जयहिंद, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष वीरेश चौहान, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं विधानसभा उपाध्यक्ष अफ़ज़ल बेग, जिला सचिव सोनिया जीना, नगर अध्यक्ष सोम दत्त जाटव, विधानसभा महासचिव इरशाद अहमद, विधानसभा सचिव सीमा देवी, नीलम चुग सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles