होनहार छात्र गौरव का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल होने पर खुशी जाहिर की

होनहार छात्र गौरव का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल होने पर खुशी  जाहिर की
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के छात्र गौरव नैनवाल ने सैनिक घोड़ाखाल स्कूल की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
गौरव ने कक्षा 8 तक की पढ़ाई उमा लवली स्कूल मल्लीताल से की है।

वर्तमान में वे सनवाल स्कूल नैनीताल के कक्षा 9 के छात्र है। गौरव के पिता व्यवसाई है व माता गृहणी है, गौरव ने अपनी सफलता के लिए अपने माता-पिता बड़े भाई तनुज नैनवाल और स्कूल के शिक्षकों की मेहनत को कारण बताया है।
गौरव की सफलता के लिए उमा लवली स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों के साथ ही सनवाल स्कूल नैनीताल के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने बधाई दी और गौरव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।उक्त जानकारी नैनीताल के सामाजिक कार्यकर्ता नीरज जोशी ने दी।उन्होंने बताया गौरव पढ़ाई में बहुत अच्छा है ।जो भी कार्य करता है वह लगन से करता है । गौरव के उज्जवल भविष्य की जोशी परिवार व व्यापारियों ने कामना की है।

देवभूमि खबर

Related articles