लॉकडाउन में 20 पुलिस अफसरों का प्रमोशन
देहरादून। लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड पुलिस के लिए अच्छी खबर है. शासन ने 20 पुलिस अधिकारियों के प्रमोशन किए हैं। सोमवार को प्रमोशन की लिस्ट जारी की गई है।
प्रांतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी पदों में कार्यरत ममता बोरा और सरिता डोभाल को अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी-1 में प्रमोट किया गया है। यानी एडिशनल एसपी पद से ममता बोरा और सरिता डोभाल का ग्रेड-पे बढ़ाकर प्रमोशन कर दिया गया है। इसके अलावा सीओ लोकगीत सिंह और चंद्रमोहन सिंह का ग्रेड-पे बढ़ाकर एडिशनल एसपी बनाया गया है। इसके साथ ही सर्कल ऑफिसर चंद्र शेखर सुयाल, कमला बिष्ट, वीरेंद्र प्रसाद डबराल, अभय कुमार सिंह, प्रकाश चंद देवली, मनोज कुमार ठाकुर, वीर सिंह, राकेश चंद्र देवली, विजेंद्र दत्त डोभाल, चक्रधर अंथवाल, पंकज गैरोला, वीरेंद्र सिंह रावत, महेश चंद्र बिंजोला, रामायन सिंह नबियाल, धन सिंह तोमर और विजय थापा प्रमोट करके डिप्टी एसपी बनाये गए हैं।

