हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचना ही मकसद: दिनेश रावत

हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचना ही मकसद: दिनेश रावत
Spread the love

देहरादून।वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्य आंदोलनकारी दिनेश रावत ने हंस फाउंडेशन के सहयोग से कैंट विधानसभा के गांधीग्राम वार्ड व द्रोणपुरी वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं को ऑक्सिमिटर, थेरमोमिटर, कोरोना किट, मास्क व सैनिटाइजर जरूरतमंदों को वितरण के लिए दिए ।

उन्होंने कहा कि लगातार जरूरतमंद लोगों तक हर संभव मदद ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सिमिटर, थेरमोमिटर, मास्क, सैनिटाइजर, दवाइयां, राशन पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है व आगे भी यह कार्य अनावरत चलता रहेगा। उन्होंने सहयोगियों से अपील की कि अगर हम अपने आसपास ही एक या दो लोगों की भी मदद कर दें तो इस कठिन समय में बहुत सुखदायक होगा और हम सभी को आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर पर्वतीय युवजनशक्ति मंच अध्यक्ष विजय चौहान, हिम्मत सिंह भंडारी व अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles