विधिवत पूजा अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुले

Spread the love

देहरादून। विधिवत पूर्जा अर्चना के बाद मंगलवार दोपहर को शुभ मुहृर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए। इस अवसर पर धाम में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
मंगलवार सुबह मां यमुना की डोली को खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए विदा किया गया। मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल ने बताया कि विशेष धार्मिक अनुष्ठान के बाद सुबह 9 बजे मां यमुना की मूर्ति को यमुना मंदिर से बाहर निकाला गया। इसके बाद शनि देवता की अगुवाई में सभी श्रद्धालु मां यमुना की डोली को लेकर यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां विशेष पूजा अर्चना के बाद दोपहर 1.15 बजे के शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट खोल दिए गए।

देवभूमि खबर

Related articles