विधायक प्रतिनिधि नारंग ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय दून में कर्मियों को दिलायी शपथ

 विधायक प्रतिनिधि नारंग ने विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय दून में कर्मियों को दिलायी शपथ
Spread the love

 देहरादून ।विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राजपुर हरीश नारंग ने चिकित्सा अधिकारियों और कर्मियों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ शिखा जंगपांगी ने चिकित्सा अधिकारियों और कर्मियों को तम्बाकू के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर डॉक्टर पीयूष त्रिपाठी वरिष्ठ ईएनटी, डॉक्टर निशा सिंगला मनोचिकित्सक, नुसरत जहां डेंटल सर्जन ,श्री प्रमोद पंवार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ,श्री भरत नेगी आरकेएस काउंसलर राष्ट्रीय तंबाकू कार्यक्रम चिकित्सा अधिकारी औऱ कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles