सरकार की बेरुखी से राज्य आंदोलनकारियों में रोष ,गूंगी-बहरी का लगाया आरोप

सरकार की बेरुखी से राज्य आंदोलनकारियों में रोष ,गूंगी-बहरी का लगाया आरोप
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने शहीद स्थल पर एक बैठक का आयोजन किया।बैठक में आन्दोलनकारियो ने सरकार की कड़ी भर्त्सना करते हुए गूंगी, बहरी और झूठे आश्वासन का आरोप लगाया।मंच ने कहा कि आगामी माह अप्रैल में राज्य आंदोलनकारी सरकार कें 04-वर्षो कें कार्यकाल क़ा आरोप पत्र जारी कर प्रदेश क़ी जनता को सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करेंगे।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राज्य आंदोलनकारी मंच ने शहीद स्मारक पर प्रातः 11-बजे एक बैठक का आयोजन किया गया।।बैठक क़ी अध्यक्षता जगमोहन सिंह नेगी ने जबकि संचालन पूर्ण सिंह लिंग्वाल द्वारा किया गया। बैठक मे सभी ने वर्तमान सरकार क़ी कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री कें मीडिया सलाहकार व दो दो मंत्रियो कें झूठे आश्वसन कें बाद भी सरकार गूंगी और बहरी कें साथ ही संवेदनहीन है।

बैठक मे वेद प्रकाश शर्मा व जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि अब राज्य आंदोलनकारी त्रिवेन्द्र सरकार से कोई गुहार नही लगाएंगे और आगामी अप्रैल माह मे सभी विधान सभा कें राज्य आंदोलनकारी अस्थाई राजधानी शहीद स्मारक मे जुटेंगे।

प्रदीप कुकरेती व पूर्ण सिंह लिंग्वाल ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी सरकार कें 04-वर्षो कें कार्यकाल क़ा आरोप पत्र जारी करेंगे और प्रदेश क़ी जनता को बताएंगे कि अहंकारी मुख्यमन्त्री ने किस प्रकार राज्य आन्दोलनकारियो , कर्मचारियों , सामाजिक संगठनो व आमजन से दूरी बनाई हुई है।
विक्रम मोहन रावत व सुरेश ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी पिछले चार वर्षो से मुख्यमन्त्री क़ी कार्यशैली देख रहे है वह ना तो अपने विधायको व मंत्रियो क़ी सुन रहें है तो आमजन क़ी बात क्या सुनेगे।
वयोवृद्ध आंदोलनकारी बंशीलाल बिजल्वाण ने कहा कि यदि सरकार मे जरा भी उन शहीदों व राज्य आन्दोलनकारियो कें प्रति संवेदना है तो इसी बजट सत्र मे राज्य आन्दोलनकारियों क़ी मांगो पर ईमानदार पहल कर एक बड़ी लकीर खींचकर दिखाएँ।

बैठक मे मुख्यतः वेद प्रकाश शर्मा जगमोहन सिंह नेगी युद्धवीर सिंह चौहान , रामलाल खंडूड़ी , प्रदीप कुकरेती , पूर्ण सिंह लिंग्वाल , रामपाल , विक्रम सिंह भण्डारी , डी एस गुंसाई , मोहन रावत , जबर सिंह पावेल , बलबीर सिंह नेगी , रुकम सिंह पोखरियाल , गुलाब सिंह रावत , सतेन्द्र नोगाई , सुमन भण्डारी , राजेश पान्थरी , सुरेश नेगी , विनोद असवाल , प्रभात डन्ड्रियाल , लोक बहादुर थापा , सुशील विरमानी , गम्भीर मेवाड़ , संतोषसेमवाल सेमवाल , राजेश्वरी रावत , चन्द्र किरण राणा , नरेन्द्र नौटियाल , राकेश थपलियाल , संजय तिवाड़ी , विजय बलूनी , वयोवृद्ध आंदोलनकारी बंशीलाल बिज्ल्वाण , पवन शर्मा , मीरा गुंसाई , जसोदा रावत , सरोजनी थपलियाल , वेदानन्द कोठारी , सुरेश कुमार , प्रभात डन्ड्रियाल आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles