HTML tutorial
HTML tutorial

श्रीगर बेस अस्पताल में भर्ती रोगी का कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव, जनपद पौड़ी में 25 लोग आइसोलेशन एवं 23 रोगी संदिग्ध

श्रीगर बेस अस्पताल में भर्ती रोगी का कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव, जनपद  पौड़ी में 25 लोग आइसोलेशन एवं 23 रोगी संदिग्ध
Spread the love

पौड़ी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में श्रीगर बेस अस्पताल में भर्ती रोगी का कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आया है। अब तक जनपद में 25 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जिनमें 23 रोगी संदिग्ध, एक कोरोना नेगेटिव बेस अस्पताल श्रीनगर में तथा एक कोरोना से संक्रमित रोगी बेस अस्पताल कोटद्वार में आइसोलेशन में भर्ती है। जिनमें 20 लोग जिला अस्पताल पौड़ी, 02 बेस अस्पताल श्रीनगर, तथा पी.एच.सी. कलालघाटी कोटद्वार में 02 रोगी भर्ती है। अभी तक 12 लोगों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है। जबकि अभी तक दो रोगी के कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है।
जनपद में 21 लोगों को गढ़वाल विकास निगम के बंगले में क्वारंटाइन पर रखा गया है। जिनमें 10 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौडी में तथा  एक को गढ़वाल मण्डल विकास निगम श्रीनगर, एक गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू व 09 लोगों को गढ़वाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम कोटद्वार में रखा गया है। जबकि 18 लोग विभिन्न क्षेत्र में अपने-अपने घरों पर है, जो स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर है।  
कोविड – 19 वार रूम प्रभारी डा0 आशीष गुसांई ने उपलब्ध आवश्यक सामाग्री के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पी.पी.ई किट 105, एन-95 मास्क 472, ट्रीपल लीयर मास्क 24675 तथा 23 वेन्टीलेटर सहित अन्य सामाग्री उपलब्ध है।  
वहीं जनपद में दिनांक 26 मार्च 2020 तक प्रदेश के बाहर से जनपद के 943 ग्राम पंचायतों में 8703 स्थानीय लोग स्क्रीनिंग कर, अपने गांव/घरों में पहुंच गये है, जिन्हे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खाॅसी, जुखाम, बुखार, कफ,साॅस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियांें को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है। जनपद के समस्त गोदामों में गेंहू 9182.11 कुन्टल, चावल 12967.23 कुन्टल, चीनी 272.60 कुन्टल, दाल 43.42 कुन्टल उपलब्ध है। जबकि ईधन की उपलब्धता पेट्रोल दैनिक प्राप्ति 120005 दैनिक वितरण 5680 दैनिक अवशेष 114325 लीटर है। डीजल दैनिक प्राप्ति 124315 वितरण 4316 दैनिक अवशेष 119999 लीटर है। वहीं घरेलु गैस दैनिक प्राप्ति 7244, वितरण 1669 त दैनिक अवशेष 5575 सिलेण्डर है।  

देवभूमि खबर

Related articles