मिस्त्री एवं मजदूरों की मजदूरी फिक्स करने की मांग
श्रीनगर।नगर क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका से क्षेत्र में मिस्त्री एवं मजदूरों की मजदूरी निर्धारित करने की मांग की।
नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी को दिए ज्ञापन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह पुंडीर ,पीसीसी वीरेंद्र सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी ,पूर्व सभासद आशा बिष्ट ,महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मीना रावत सहित नगर के लोगों ने मांग करते हुए कहा कि नगर क्षेत्रान्तर्गत कार्य कर रहे मिस्त्रियों एवं प्लम्बर, कारपेंटरों की मजदूरी 700 रुपये एवं मजदूरों की मजदूरी 500 रुपये निर्धारित की जाय जिससे निर्माण कार्य मे आम जनता को परेशानी न हो। लोगों ने कहा कि नगर पालिका परिषद की सीमा में निर्माण कर रहे मिस्त्रियों एवं मजदूरों की मनमानी के कारण उन्हें भारी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है।उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवारी से शीघ्र बोर्ड की बैठक बुलाकर मिस्त्रियों एवं मजदूरों की मजदूरी क्रमशः 700 एवं 500 रुपये निर्धारित करने की मांग की।

