स्वतंत्रता संग्राम सैनानी की धर्मपत्नी देवेश्वरी देवी के निधन पर सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
कीर्तिनगर । स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्व० पातीराम पोखरियाल की धर्मपत्नी देवेश्वरी देवी ग्राम दिऊली कडाकोट का आकस्मिक निधन होने पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। वे अपने पीछे पुत्र नत्थीराम पोखरियाल व पुत्री उर्मिला देवी चमोली व पुष्पा बहुगुणा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये।
अन्तिम संस्कार में प्रशासन की ओर से राजस्व उप निरीक्षक पदम सिह गुसाई सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। उधर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पोखरियाल की धर्मपत्नी के निधन पर पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह भण्डारी, मोहनानन्द डोभाल,मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, राकेश बिष्ट आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।

