HTML tutorial
HTML tutorial

श्रीलंका बम घमाकों के मामले में सामने आया संदिग्ध का वीडियो

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।श्रीलंका में गिरजाघर पर आत्मघाती बम हमले को अंजाम देने वाले हमलावर का हमले से कुछ सेकंड पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भीड़भाड़ वाले गिरजाघर में प्रवेश करने से पहले एक बच्ची के सिर पर हाथ रखता दिखाई दे रहा है। श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के मौके पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 321 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

यह वीडियो मंगलवार को सामने आया। श्रीलंका के पश्चिम तट पर स्थित नेगोंबो में सेंट सेबास्टियन कैथोलिक गिरजाघर से सामने आये इस वीडियो में दाढ़ी वाला एक शख्स अपनी पीठ पर बड़ा सा बैग लादे नजर आ रहा है जो गिरजाघर के बाहर खड़ी बच्ची के सिर पर अपना हाथ रखता दिखता है, क्योंकि वह बच्ची से टकराने ही वाला था।

वीडियो में बच्ची एक व्यक्ति के साथ नजर आ रही है। संदिग्ध इसके बाद शांत भाव से चलते हुए पास के दरवाजे से गिरजाघर में घुसता है, जहां रविवार की प्रार्थना के लिये काफी संख्या में लोग खड़े दिख रहे हैं। जिस वक्त आतंकवादी ने खुद को बम से उड़ाया उस वक्त प्रार्थना जारी थी। इस चर्च में हुए विस्फोट में 93 लोगों की मौत हो गई।

आतंकी संगठन आईएसआईएस ने मंगलवार को इन हमलों की जिम्मेदारी ली। इसे अंजाम देने वाले सात आत्मघाती बम हमलावरों की पहचान कर ली गई। जिहादी गतिविधियों की निगरानी करने वाले साइट इंटेलीजेंस ग्रुप के अनुसार अपनी प्रचार संवाद समिति ‘अमाक’ के मार्फत एक बयान में आईएसआईएस ने कहा, ‘दो दिन पहले श्रीलंका में गठबंधन के सदस्य देशों के नागरिकों और ईसाइयों को निशाना बना कर जिन लोगों ने हमला किया, वे इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े थे।’

देवभूमि खबर

Related articles