HTML tutorial
HTML tutorial

चीफ जस्टिस के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में वकील ने पेश किए सबूत

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले में वकील उत्सव बैंस ने अदालत में सबूत पेश किए हैं। उत्सव बैंस ने दावा किया था कि सीजेआई रंजन गोगोई को यौन उत्पीड़न के मामले में फंसाने की साजिश रची गई थी। इस मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सबूतों को देखने के बाद सीबीआई डायरेक्टर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर और आईबी चीफ को अदालत में तलब किया है।

सुनवाई के दौरान जस्टिस अरुण मिश्रा ने उत्सव बैंस से पूछा कि वह कहना क्या चाहते हैं। इसपर वकील ने कहा ‘मेरे पास एक सीसीटीवी फुटेज है, जो असली सबूत है। मैं इसे कोर्ट में पेश कर रहा हूं। साथ ही सीलबंद लिफाफा दे रहा हूं। आरोपी- मास्टरमाइंड बहुत ही ताकतवर है।’ बेंच ने सीलकवर खोलकर देखा और एजी से कहा कि सीबीआई डायरेक्टर को कोर्ट चेंबर में बुलाया जाए।

देवभूमि खबर

Related articles