मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना को लेकर सभी जिलाधिकारियों को माईक्रो प्लान तैयार करने के दिए निर्देश
देहरादून।सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय एम्पावर्ड समिति की बैठक में मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना को लेकर सभी जिलाधिकारियों को माईक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिन्हित पलायन प्रभावित गांवों में रहने वाले परिवारों, बेरोजगार युवाओं और रिवर्स माईग्रेन्ट्स आदि को स्वरोजगार उपलब्ध कराना योजना का उद्देश्य है। साथ ही सभी गांवों की समस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने विलेज स्पेशिफिक प्लान बनाने के भी निर्देश दिए हैं।

