एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने युवाओ को दिये सफलता के मूल मंत्र

एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट ने युवाओ को दिये सफलता के मूल मंत्र
Spread the love

टिहरी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी तृप्ति भट्ट ने पुलिस और आर्मी भर्ती हेतु अभ्यास करने वाले छात्र छात्राओं को लक्ष्य प्राप्ति के टिप्स की जानकारी दी।

एसएसपी श्रीमती तृप्ति भट्ट ने मुनिकीरेती क्षेत्र के पूर्णानन्द इण्टर कालेज ग्राऊण्ड मे प्रत्येक दिवस पुलिस/आर्मी भर्ती हेतु अभ्यास करने वाले छात्र-छात्राओं को आगे बढने के संबंध मे भविष्य बनाने हेतु किया गयी, जिसमें एसएसपी टिहरी ने छात्र-छात्राओ को बताया कि अपना लक्ष्य पाने हेतु लक्ष्य प्राप्ति ,संक्षिप्त तरीके से प्राप्ति को अनुशासित तरीके से प्राप्त किया जा सकता है। एसएसपी ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं से उनके बारे जानकारी की गयी, जिसमे काफी छात्र छात्राएं 5 किलोमीटर से भी अधिक दूरी से प्रत्येक दिवस ग्राउंड मे अभ्यास किया जा रहा है ताकि एक अच्छे नागरिक बनकर देश सेवा की जा सके। एसएसपी ने बताया कि सफलता सतत प्रयास करते रहने से अवश्य मिलती है। ईमानदारी के साथ मेहनत करते रहें। साथ ही सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

देवभूमि खबर

Related articles