सचिवालय वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन, डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने ली सलामी

सचिवालय वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन, डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने ली सलामी
Spread the love

देहरादून। सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब द्वारा सप्तम सचिवालय वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम (सचिव) ने मार्च पास्ट की सलामी ली, जबकि विशिष्ट अतिथि श्री अतर सिंह (अपर सचिव, खेल) मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विजेता रहे:

  • ओपन वर्ग: रीना शाही
  • 30 प्लस वर्ग: चंपा कोरंगा, सविता नेगी
  • पुरुष वर्ग: शोबन सिंह, भूपेंद्र सिंह
  • 60 प्लस वर्ग: दिनेश चंद्र

इस अवसर पर सचिवालय क्लब के अध्यक्ष श्री ललित चंद्र जोशी, महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद जोशी, सचिवालय संघ के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार लखेड़ा, उपाध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली, संघ के महामंत्री राकेश जोशी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 250 से अधिक अधिकारी/कर्मचारी शामिल हुए और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। आयोजन के लिए क्लब का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री ललित चंद्र जोशी, श्री नरेश सिंह नयाल और श्री राजेंद्र प्रसाद जोशी ने संयुक्त रूप से किया।

देवभूमि खबर

Related articles