यंग इंडिया के बोल” सीजन-5: उत्तराखंड से 5 युवा प्रतिभागियों का चयन

यंग इंडिया के बोल” सीजन-5: उत्तराखंड से 5 युवा प्रतिभागियों का चयन
Spread the love

देहरादून। अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा युवाओं को राजनीति से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित “यंग इंडिया के बोल” सीजन-5 का राज्य स्तरीय फाइनल आज 02 मार्च 2025 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली, बार काउंसिल उपाध्यक्ष सीमा चड्ढा, और कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा महारा दसौनी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान युवा कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव शिवि चौहान, कार्यक्रम प्रभारी एडवोकेट सतीश बघेल, उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट और सुमित खन्ना भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में ऊर्जावान युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उत्तराखंड से 5 विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया:

  1. रिया राणा (डीबीएस कॉलेज, टिहरी गढ़वाल)
  2. पारस रावत (पौड़ी गढ़वाल)
  3. रविन्द्र सिंह (देहरादून)
  4. धवजवीर सिंह (जौनसार)
  5. एडवोकेट आयुष रतूड़ी (देहरादून)

इन विजेताओं को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा, जहां वे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष अपनी वक्तृत्व कला का प्रदर्शन करेंगे।

समारोह के दौरान सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिए गए, और निर्णायक मंडली को युवा कांग्रेस की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles