सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर ने जिओ टावर लगाने का किया विरोध

सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर ने जिओ टावर लगाने का किया विरोध
Spread the love

देहरादून।सरस्वती विहार ब्लॉक सी ले नंबर 4 अजबपुर खुर्द में नगर निगम की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जिओ कंपनी का मोबाइल टावर लगाने की कोशिश का स्थानीय लोगों ने किया विरोध।

सरस्वती विहार विकास समिति के सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने कहा कि उक्त जमीन नगर निगम की है जिस पर कॉलोनी के लिए पार्क बनाने की मांग पिछले कई वर्षों से कॉलोनी के लोगों द्वारा समिति के माध्यम से मेयर श्री सुनील उनियाल गामा को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं।मेयर द्वारा उक्त भूमि को कॉलोनी के लिए पार्क आवंटित करने की अपनी सहमति दे चुके हैं लेकिन अचानक जिओ कंपनी का टावर लगाने के लिए नगर निगम की पार्क वाली भूमि देना अनुचित है। जिसका सरस्वती विहार विकास समिति व क्षेत्रीय लोग अपना आक्रोश प्रकट करते हैं और अगर इस संबंध में नगर निगम द्वारा उचित कार्यवाही नहीं होती तो सभी क्षेत्रवासी इसका विरोध करेंगे।क्षेत्रीय पार्षद श्री विमल उनियाल भी मौके पर गए और उन्होंने नगर निगम की भूमि पर टावर लगने की अनभिज्ञता जताई कि मुझे इस बारे में नगर निगम द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई।श्री गजेंद्र भंडारी ने कहा कि कॉलोनी के लिए नगर निगम की भूमि पार्क के लिए आवंटित है और वहां पर पार्क ही बनेगा अगर नगर निगम द्वारा इस पर अन्य कुछ भी बनता है तो हम सब कॉलोनी वासी धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी साथ ही जिओ कंपनी वालों ने जो 12×12 फुट गहरा गड्ढा खोद रखा है उसे तुरंत भरा जाए और दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाए.

इस अवसर पर समिति के सचिव श्री गजेंद्र भंडारी श्री सुबोध मैठानी श्री पुष्कर सिंह गुसाईं श्री आशीष गुसाईं आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles