HTML tutorial
HTML tutorial

रुद्रपुर में लॉकडाउन के उल्लंघन में मे 25 लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज 

Spread the love

रूद्रपुर।देवभूमि खबर। रुद्रपुर जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद भी कई लोग लाॅकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब गली मोहल्लों में घूमने वाले ऐसे लोगों के ड्रोन के माध्यम से फोटोग्राफ लिए जाएंगे। इसके बाद इन लोगों पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही करेगी। इसके अलावा अब पुलिस प्रशासन के माध्यम से ही खाना और खाद्यान्न वितरित किया जा सकेगा।दरअसल लॉकडाउन के बावजूद कई जगहों पर लोग घरों के बाहर और गलियों में समूह में घूम रहे हैं। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन में जिले में 25 लोगों मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। इनमें ज्यादातर सितारगंज के हैं। सभी एसडीएम और सीओ को ड्रोन से निगरानी कर मोहल्लों में समूह में बैठने और घूमने वाले लोगों के फोटोग्राफ लेने के निर्देश दिये गए हैं। ऐसे लोगों पर मुकदमें दर्ज किए जाएंगे। जरूरतमंदों को भोजन बांटने वालों को संक्रमण का खतरा हो सकता है। लिहाजा अब पुलिस प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) के माध्यम से ही भोजन और खाद्यान्न वितरित होगा। इसके लिए 17 थानों में 17 पुलिस और 17 प्रशासन की क्यूआरटी गठित की गई है। बताया कि खाने से संबंध में आने वाली कॉल एक ही जगह से एड्रेस होंगी। फेक फूड कॉल करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग तीन टाइम खाना मंगा रहे है वो खुद या परिवार के साथ राहत शिविर में शिफ्ट हो जाएं। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम में केवल जरूरत पर ही काल करें और अनावश्यक पास न लें।

देवभूमि खबर

Related articles