सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांटों के साथ अन्य विकल्पों के भी अध्ययन किया जाय: अरविन्द सिंह ह्यांकी

Spread the love

नैनीताल। सोमवार को एस.डब्ल्यू.एम. सोसाईटी की गवर्निंग बाॅडी बैठक मण्डलायुक्त एवं अध्यक्ष गवर्निंग बाॅडी अरविन्द सिंह ह्यांकी की अध्यक्षता में एनडीडीए सभागार (एलडीए) में सम्पन्न हुई।

बैठक में हल्द्वानी-रूद्रपुर कलस्टर सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के क्रियान्वयन के लिए कम्पोस्ट प्लांट व एसएलएफ के निर्माण एवं वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में योजना पर चयन हेतु विस्तार से चर्चा की गयी। बोर्ड की सहमति से अध्यक्ष श्री ह्यांकी द्वारा निर्णय लिया गया कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट निस्तारण के लिए विकल्पों के चयन हेतु 15 दिन बाद पुनः बैठक का आयोजित की जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य को अत्यन्त गंभीरता से लिया जाये तथा इस कार्य में विलम्ब नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि माह अगस्त में ही मोडल का चयन कर लिया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के राज्य नोडल रवि पाण्डे से समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रजेंटेशन तैयार किया जाये जिसमें मोडलों के तुलनात्मक अध्ययन एवं विश्लेषण, मोडल की आत्म स्थिरता, आधुनिक एवं सफलतम तकनीकि आदि के बारे में विस्तृत जानकारी मुहैया करायी जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न शहरो में चल रहे सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांटों के साथ ही रूद्रपुर नगर निगम द्वारा अपनाये गये मोडल का भी गहनता से अध्ययन करते हुए तुलनात्मक एवं स्पष्ट विकल्प बोर्ड के सम्मुख प्रस्तुत किये जाये। उन्होंने कहा कि उपलब्ध मोडलों में जो भी मोडल उत्तम होगा उसी मोडल को अपनाया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिए की अच्छी नीति व कार्य योजना तैयार होनी चाहिए, कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। श्री ह्यांकी ने निर्देश दिए कि गवर्निंग बाॅडी की नियमित बैठकें आयोजित की जाये।

उन्होंने निर्देश दिए कि कलस्टर बेस सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम में कौनसी नगर पालिकाए एवं नगर पंचायतें शामिल रहना चाहती हैं, इस विषय पर शीघ्र ही निर्णय लिया जाये, इसके लिए सम्बन्धित बोर्ड के अध्यक्षों एवं अधिशासी अधिकारियों को गहनता से जानकारी दी जाये तथा उनसे लिखित में जानकारी ली जाये। मुख्य नगर अधिकारी रूद्रपुर जय भारत सिंह ने बताया कि नगर निगम रूद्रपुर द्वारा डिज़ाइन बिल्ड फाइनेंस आॅपरेट ट्रांसफर (डीबीएफओटी) से वेस्ट टू एनर्जी प्लांट बनाया जा रहा है। बैठक नगर निगम हल्द्वानी के मेयर डाॅ. जोगन्द्र पाल सिंह रौतेला द्वारा भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

बैठक में अध्यक्ष नगर पंचायत देवेन्द्र सिंह चनौतिया, लाल चन्द्र सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका किच्छा दर्शन कुमार, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, मुख्य कोषाधिकारी अनिता आर्या, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि एचएस शुक्ला आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles