उत्तराखंड की स्मिता देवरानी बनी मेजर जनरल
देहरादून।देवभूमि उत्तराखंड के ग्राम डुंडेख, डाडामंडी ब्लॉक द्वारीखाल की स्मिता देवरानी ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन किया।। स्मिता देवरानी ब्रिगेडियर के पद से मेजर जनरल के पद के लिए पदोन्नति हुई है। इनके परिवार का गौरवशाली इतिहास रहा है। इनके दादा स्व: भोलादत्त देवरानी जी केंद्र सचिवालय मे उच्च पद पर कार्यरत थे एवं गढ़वाली साहित्य के प्रसिद्ध लेखक भी थे , जिनकी कुछ प्रसिद्ध रचनाओं मे से नल दमयन्ति , पाखू घस्यारी और मलेथा के फूल रही हैं।भोलादत्त जी के एक पुत्र रमेश चन्द्र देवरानी खेल सचिव दिल्ली रह चुके हैं। दूसरे पुत्र श्री सुरेश चन्द्र देवरानी, नागालैंड के प्रमुख वन संरक्षक तथा मुख्य सचिव नागालैंड रह चुके हैं। स्मिता देवरानी श्री शम्भू प्रसाद देवरानी जी की सुपुत्री है जो वर्तमान मे ब्रिगेडियर पद पर लखनऊ मे कार्यरत है। इनकी बहन अमिता देवरानी भी पुणे मे ब्रिगेडियर के पद पर कार्यरत हैं।डुंडेख गांव का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है इस गांव के लोग आईएएस आईपीएस आईएफएस, डॉक्टर जैसे बड़े पदों पर आसीन हैं। विपरीत परिस्थितियों में रहकर भी स्मिता देवरानी ने गौरवशाली इतिहास रच दिया है।

