चिन्यालीसौड़ में आयोजित हुआ प्रबुद्ध जन सम्मेलन,सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह बोलीं— सेवा, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में भारत ने रचे नए कीर्तिमान

चिन्यालीसौड़। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड चिन्यालीसौड़ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व और जनसेवा के 12 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में “12 साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के” विषय पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता और सहयोग को आवश्यक बताया।
सम्मेलन में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने राष्ट्र निर्माण, विकास यात्रा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर राज्य मंत्री विनोद सुयाल, रामसुंदर नौटियाल, भाजपा महामंत्री परशुराम जगूड़ी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनी कोटवाल एवं डॉ. शैलेंद्र कोहली सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

