ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन ने विकास नगर के चौकी इंचार्ज दीपक मैठाणी को किया सम्मानित
विकासनगर।ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन ने विकास नगर के चौकी इंचार्ज दीपक मैठाणी के स्थान्तरण होने पर उनके 21 माह के कार्यकाल को सफल बताते हुए उनको माल्यापर्ण कर स्मृति पत्र सौंपा।
ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन ने आज विकास नगर के चौकी इंचार्ज श्री दीपक मैठाणी, जिनको नया प्रभार अब बतौर चौकी इंचार्ज धर्मा वाला दिया गया है को विकासनगर में सफलतापूर्वक 21 माह पूरे करने पर बधाई दी और उनको भावभीनी विदाई विकासनगर से देते हुए उनके विकास नगर में कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं महासचिव भास्कर चुग ने कहा कि श्री दीपक मैठाणी ने विकास नगर में बतौर चौकी इंचार्ज एक पुलिस अधिकारी से अधिक एक भाई एक दोस्त एक अभिभावक और एक बेटे की तरह अपनी जिम्मेदारी को निभाया है।

