डीआईजी गढ़वाल ने सिडकुल के कार्यों में हुई अनियमितताओं की जाँच की समीक्षा की

डीआईजी गढ़वाल ने सिडकुल के कार्यों में हुई अनियमितताओं की जाँच की समीक्षा की
Spread the love

देहरादून।श्रीमती नीरु गर्ग, पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल ने परिक्षेत्र कार्यालय में सिडकुल के कार्यों में हुई अनियमितताओं की जाँच हेतु गठित एस0आई0टी0 के जाँच अधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गोष्ठी कर उक्त प्रकरण की जांच की प्रगति समीक्षा की।

डी०आई०जी० ने उक्त समीक्षा बैठक में सिडकुल की समस्त जांच पत्रावलियों (कुल 224) की समीक्षा की तथा जांचों में अत्यधिक विलंब होने के कारण आपत्ति प्रकट की । उन्होंने जांच पूर्ण करने की समय सीमा निर्धारित करते हुए जनपद ऊधमसिंह नगर को 30 जून, जनपद देहरादून,हरिद्वार को 15 मार्च ,जनपद पौड़ी,टिहरी को 15 फरवरी तथा जनपद उत्तरकाशी व अल्मोड़ा को 31 जनवरी तक जांच प्रत्येक दशा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

उक्त गोष्ठी में श्री दलीप सिंह कुंवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर, श्रीमती कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक नगर जनपद हरिद्वार, श्री प्रदीप कुमार राय अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, राजीव मोहन अपर पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, सुश्री पल्लवी त्यागी पुलिस उपाधीक्षक जनपद देहरादून, दीपक सिंह पुलिस उपाधीक्षक जनपद देहरादून, श्री अभय प्रताप पुलिस उपाधीक्षक जनपद हरिद्वार, श्री प्रमोद शाह पुलिस उपाधीक्षक टिहरी, श्री बीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक जनपद अल्मोड़ा, श्री राजन सिंह रौतेला पुलिस उपाधीक्षक जनपद पिथौरागढ़ व श्री दिग्पाल कोहली निरीक्षक जनपद उत्तरकाशी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles