एसएसपी ने यातायात को लेकर स्मार्ट सिटी के पदाधिकारियों से किया पत्राचार
देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने स्मार्टस्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे निर्माण कार्यों से यातायात व्यवस्था में व्यवधान के साथ- साथ आम जनमानस को हो रही असुविधा के दृष्टिगत स्मार्ट सिटी लि0 के पदाधिकारियों से किया पत्राचार। पुलिस अधीक्षक यातायात को जनता की सुविधा के दृष्टिगत एक ठोस कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया।
वर्तमान में जनपद देहरादून नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानो पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न निर्माण कार्य किये जा रहे हैं, उक्त निर्माण कार्यों से शहर के विभिन्न स्थानों के प्रमुख मार्गों पर यातायात के सुचारू संचालन अवरूद्ध होने के कारण यातायात दबाव की स्थिती उत्पन्न हो रही है। साथ ही निर्माण कार्यों तथा वाहनो के अत्यधिक दबाव के कारण बढते प्रदूषण के स्तर तथा उससे आम जन मानस के स्वास्थय पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पदाधिकारियों से पत्राचार किया है,
जिसमें एसएसपी ने उक्त कार्यों की महत्ता के साथ-साथ यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा धूल प्रदूषण के स्तर को कम किये जाने के दृष्टिगत आपसी सामन्जस्य से एक सुनियोजित रणनीति बनाये जाने तथा यथा सम्भव स्मार्ट सिटी के अधिकांश कार्यों को रात्रि के समय किये जाने की अपेक्षा की गयी है। जिससे कि उक्त कार्यों की प्रगति में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा आम-जनमानस को भी कठिनाइयों का सामना न करना पडा। इसके अतिरिक्त स्मार्ट सिटी द्वारा किये जाने वाले आकस्मिक कार्यों को प्रारम्भ किये जाने से पूर्व स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा यातायात पुलिस तथा निकटतम थाने को अवगत कराने की अपेक्षा की गयी है। ताकि समय से उक्त स्थानों,मार्गों में आवश्यक यातायात डाइवर्ट व्यवस्था हेतु आम-जनमानस को अवगत कराने के साथ-साथ यातायात संचालन हेतु समुचित संख्या मे पुलिस बल नियुक्त किया जा सके। साथ ही पुलिस अधीक्षक नगर,यातायात को निर्देशित किया गया है कि वह स्मार्ट सिटी लिमिटेड तथा अन्य सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर एक ठोस कार्ययोजना तैयार करें। जिससे कि उक्त कार्यों की प्रगति में व्यवधान उत्पन्न किये बिना आम जन-मानस को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात को यह भी निर्देशित किया कि वह निर्माण कार्यो में लगी एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर इस बात को सुनिश्चित कर ले की जिन स्थानों,मार्गों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है, उक्त स्थानों पर आम जनमानस के सुरक्षा हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाये पूर्ण कर ली गई है।

