HTML tutorial
HTML tutorial

ह्यूमन राइट्स और आरटीआई एसोसिएशन ने बीडीओ कार्यालय राजनैतिक हस्तक्षेप की सीडीओ से की शिकायत ,सौंपा ज्ञापन

ह्यूमन राइट्स और आरटीआई एसोसिएशन ने बीडीओ कार्यालय  राजनैतिक हस्तक्षेप की सीडीओ से की  शिकायत ,सौंपा ज्ञापन
Spread the love

विकासनगर।ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन कालसी ने मुख्य विकास अधिकारी नीतिका खंडेलवाल से मुलाकात कर कालसी ब्लॉक कार्यालय में ब्लाक प्रमुख का कक्ष खंड विकास अधिकारी के कार्यालय वाली बिल्डिंग में ही होने के कारण राजनीतिक हस्तक्षेप से कार्य बाधित की शिकायत सम्बंधित ज्ञापन सौंपा ।

ज्ञापन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि ब्लाक प्रमुख के लिए खंड विकास कार्यालय में अलग से बिल्डिंग होने के बावजूद उनको खंड विकास अधिकारी के कार्यालय वाली बिल्डिंग में ही कक्ष और रेस्ट रूम आवंटित कर दिया गया है जिस कारण यह लोग अपने साथियों के साथ मिलकर प्रत्येक विकास कार्य एवं जनहित के कार्य में राजनीतिक लाभ हानि का ध्यान रखकर हस्तक्षेप करते हैं जिससे जनता का हित बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।खंड विकास अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर राजनीतिक दबाव उनके व्यवहार में साफ-साफ परिलक्षित होता है।इस कारण कालसी ब्लॉक का निवासी प्रत्येक आम आदमी बुरी तरह से परेशान है. ब्लाक प्रमुख के हस्तक्षेप के कारण खंड विकास कार्यालय एक तरह से सत्ताधारी पार्टी का कार्यालय ही बन गया है।

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी से मांग की कि राजनैतिक दबाव से विकास कार्य एवं जनहित के कार्य प्रभावित ना हो अधिकारी अपना काम सुचारू रूप से कर सकें इसके लिए ब्लाक प्रमुख को जो पहले से बिल्डिंग उनके लिए बनी हुई है उसी में कक्ष आवंटित किया जाए तथा खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जो उनको कक्ष आवंटित किया गया है वरिष्ठ रूम आवंटित किया गया है उसको तत्काल खाली कराया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात करने वालों में ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के कालसी अध्यक्ष विजय कुमार एडवोकेट, एसोसिएशन के महासचिव भास्कर चुग, किसान नेता अर्जुन सिंह, वीरेंद्र सिंह, गुलाब सिंह धीमान, अरुण, शहजाद, दीपक आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles