घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद

घर में घुसकर जेवरात चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद
Spread the love

ऊधमसिंहनगर। एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली कुंडा पुलिस ने घर में घुसकर जेवरात चोरी करने की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया 01 पीली धातु का हार, 03 सफेद धातु की अंगूठियां और 04 सफेद धातु के बिछुए बरामद किए हैं।

दिनांक 06 अगस्त 2026 को बाबू हुसैन निवासी सरवरखेड़ा, कोतवाली कुंडा ने पुलिस को सूचना दी कि उनके सरवरखेड़ा स्थित घर में दिन के समय अज्ञात चोर घुस गए और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर कोतवाली कुंडा में FIR संख्या 201/2026, धारा 305A/331(3)/351(3)/352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने किमाया बैंकट हॉल के बाईं ओर जाने वाली सड़क से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से बाबू हुसैन के घर से चोरी किए गए 01 पीली धातु का हार, 03 सफेद धातु की अंगूठियां एवं 04 सफेद धातु के बिछुए बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त में साजिद उर्फ सज्जू, पुत्र अब्दुल रशीद, निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, कुंडा, उम्र 23 वर्ष तथा अरमान, पुत्र अहमद नबी उर्फ नविया, निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, कुंडा, उम्र 22 वर्ष।

पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज सिंह देव, कां0 377 बृजेश कुमार एवं कां0 674 राजकुंवर बोरा शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles