तिरंगा थामे महेशानंद बहुगुणा इंटर कॉलेज के छात्रों ने दिया देशभक्ति का संदेश

तिरंगा थामे  महेशानंद बहुगुणा इंटर कॉलेज  के छात्रों ने दिया देशभक्ति का संदेश
Spread the love

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को महेशानंद बहुगुणा इंटर कॉलेज, माजरा के छात्र-छात्राओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। आईएसबीटी से शुरू हुई रैली पटेलनगर सब्जी मंडी तक पहुंची। हाथों में तिरंगा थामे छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

रैली को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। शिक्षक भी रैली में छात्रों के साथ शामिल रहे। विद्यालय के संस्थापक बीएम बहुगुणा ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि दत्त सुंदरियाल ने छात्रों से देशभक्ति की भावना के साथ एकजुट होकर राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया।

रैली में प्रधानाचार्य छाया जुयाल, प्रबंध समिति के सदस्य कुलदीप रोहिला व विजय कश्यप, अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार नौटियाल समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। रैली में मनीष बहुगुणा, स्वस्थधीर, ऋषभ सेमवाल, मीना बहुगुणा, विनीता डबराल, प्रेरणा चौधरी, हीरा, ललिता, पूजा, कविता, प्रिया, उर्वशी, हेमा, फैजान, पूनम, कशिश, मुस्कान, ओम प्रकाश, सूरज, लक्ष्मी, संगीता, रेनू और लक्ष्मी प्रसाद सहित विद्यालय परिवार के सदस्य शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles