HTML tutorial
HTML tutorial

नौगांव में 722 ग्राम चरस के साथ 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, कीमत 1.44 लाख रुपये

नौगांव में 722 ग्राम चरस के साथ 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, कीमत 1.44 लाख रुपये
Spread the love

उत्तरकाशी। जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौगांव पुलिस ने 722 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत करीब 1.44 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस संदिग्ध गतिविधियों और नशीले पदार्थों की तस्करी पर विशेष निगरानी रख रही है।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में 23 अक्टूबर 2026 की शाम नौगांव पुलिस चौकी की टीम नौगांव-डामटा मार्ग पर स्योरी बैंड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सार्थक कोठारी को 722 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सार्थक कोठारी पुत्र प्रसाद कोठारी, निवासी लेन नंबर-6, शास्त्री नगर, देहरादून, उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध थाना पुरोला में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में नौगांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।

उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 29 मामलों में 38 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान करीब 55.14 लाख रुपये मूल्य की 10.5 किलोग्राम से अधिक चरस और 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। इसके अतिरिक्त चार नशा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की गई है।

 

देवभूमि खबर

Related articles