रूद्रप्रयाग ।भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रुद्रप्रयाग द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूवात मंगलवार दिनांक 20.08.2019 से कर दी गयी है। कार्यक्रम में 33 लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
प्रषिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी एस0एस0 चौहान एवं आरसेटी निदेशक दिनेश चंद्र नेगी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस0एस चौहान द्वारा सभी लाभार्थियों को व्यवसाय हेतु शुभकामना देते हुए कहा कि यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण उनके व्यवसाय हेतु उपयोगी साबित होगा। साथ ही उन्होनें कहा कि सभी लाभार्थी अपने-अपने व्यवसाय को गुणवता के साथ करें। साथ ही बैकों से लिये ऋण का समय पर भुगतान करें। उन्होनें कहा जनपद में लघु उद्योगों की अपार सम्भावनायें हैं। इसके द्वारा जहां एक आदमी आत्मनिर्भर बनेंगा वहीं दूसरी ओर स्वरोजगार के कई अवसर पैदा होगें।
वहीं संस्थान निदेशक आरसेटी दिनेश नेगी द्वारा भी प्रशिक्षाथिर्यों को स्वरोजगार तथा उद्यमिता के अवसरों तथा उद्यम के सफल संचालन हेतु उद्यमितिता से जुडे़ कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं से प्रषिक्षाथिर्यों को अवगत कराया। 10 दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम के तहत लाथार्थियों व्यवसाय से जुड़ी जानकारियां दी जायंेगी जिसमें उद्यमिता विकास, समय प्रबन्धक, कार्य गुणवत्ता, आत्मविष्वास, टैक्स जी0एस0टी0, व्यवसायिक कार्ययोजना बनाने सहित बैंकिग, डिजिटल बैंकिंग आदि से जुड़ी जानकारियां दी जायेंगी।
इस अवसर पर संस्थान के प्रषिक्षक वीरेन्द्र बर्तवाल, भूपेन्द्र रावत, सहित प्रषिक्षण ले रहे बलवीर सिंह , दिनेष सिंह, दीपक सिंह, नरेन्द्र कुमार, विनोद, बीना देवी, सुरेन्द्र सिंह आदि प्रषिक्षणार्थी उपस्थित थे।

