आपदा राहत का सामान ले जा रहा हैलीकाॅप्टर क्रेश,तीन की मौत

Spread the love

उत्तरकाशी ।देवभूमि खबर।जनपद के मोरी तहसील के तहत ग्राम मोलडी के पास आपदा राहत का सामान ले जा रहा हेरिटेज कंपनी का हैलीकाॅप्टर क्रेश हो गया। मिलीजानकारी के अनुसार हेलीकाॅप्टर के पायलट, सह पायलट व एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई। एनडीआरएफ व पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मोरी से आपदा राहत सामग्री लेकर मोलडी जा रहा हेरिटेज कंपनी का हैलीकॉप्टर क्रेस। सेब उतारनें की ट्राली के तार से टकराया कोठी गाड पट्टी में कोटधार से मोंडा, गोकुल, माकुडी, मोलडी व चिंवा तक डेढ दर्जन से अधिक जगह सेब उतारनें को लगी है ट्राली के तारे। कैप्टेन लाल, कैप्टन शैलेश, स्थानीय राजपाल चॉपर में सवार थे। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने हैली से घटना स्थल की रेकी की।उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ सक्रियता से कार्य कर रही है।

देवभूमि खबर

Related articles