CEIR पोर्टल से बरामद हुए 25 मोबाइल, दून पुलिस ने लौटाई लोगों के चेहरों की मुस्कान
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड पुलिस की कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने C.E.I.R. पोर्टल की सहायता से 25 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंपे।
दून पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोनों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए C.E.I.R. पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ट्रेस किए गए। बरामद मोबाइल फोन आज 25 मई 2026 को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए गए।
अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बरामद किए गए मोबाइल विभिन्न कंपनियों के बताए गए हैं।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुंसाई, कोतवाली पटेलनगर महिला कांस्टेबल सविता गोस्वामी शामिल रहे।

