HTML tutorial
HTML tutorial

3767 लोगों में से 2067 लोग होम क्वारेन्टाइन अवधि पूरा कर चुके है

Spread the love

चमोली।कोरोना वायरस (कोबिड-19) संक्रमण के चलते एहतियात के तौर पर विगत मंगलवार को 29 लोगों को होम क्वारेन्टाइन में भेजा गया। होम क्वारेन्टाइन में अब 1700 लोग चल रहे है। अभी तक 3767 लोगों में से 2067 लोग होम क्वारेन्टाइन अवधि पूरा कर चुके है। होम क्वारेन्टीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने 14 अप्रैल को 27 गांवों में घर-घर जाकर 217 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विगत मंगलवार को बाहर से आए 20 लोगों को फेसलिटी क्वारेन्टाइन में रखा गया। अब तक 151 लोगों को फेसलिटी क्वारेन्टाइन किया गया, जिसमें से 44 लोग क्वारेन्टाइन अवधि पूर कर डिस्चार्ज किए गए है, जबकि 107 लोग अभी भी क्वारेन्टाइन में रखे गए है। 
कोरोना मरीजों के इलाज हेतु जिला अस्पताल गोपेश्वर में बनाए गए आइसोलेशन बैड में एहतियात के तौर पर अभी एक मरीजों भर्ती है। जिले में अब तक 13 लोगों के ब्लड सैंपल कोरोना जाॅच के लिए भेजे गए थे। सभी 13 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में कोरोना का अभी तक कोई भी पाॅजेटिव केस सामने नही आया है।
जिले में कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने 18 ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमें भी गठित की है। इन टीमों ने कोरोना संदिग्धों की जानकारी जुटाने के लिए अब तक 5558 लोगों से संपर्क किया है। 

देवभूमि खबर

Related articles