हडको ने प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराए 50.28 करोड़ रुपए 

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन लिव (भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा सीएसआर फंड से 50.00 करोड़ रुपए तथा हडको के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक दिन के स्वैच्छिक वेतन के योगदान से 0.28 करोड़ रुपए कुल 50.28 करोड़ रुपए कोविड-19 के महामारी के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवा और राहत गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान दिया। इसके साथ ही हडको द्वारा अभूतपूर्व स्थिति से उभर रही चुनौतियों से निपटने में भी भारत सरकार के प्रयासों में पूर्ण सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles