भैसियाछाना विकास खंड में आयोजित बीडीसी की बैठक में प्रधानों ने समस्याओं के निदान के लिए उठायी आवाज

भैसियाछाना विकास खंड में आयोजित बीडीसी की बैठक में प्रधानों ने समस्याओं के निदान के लिए उठायी आवाज
Spread the love

अल्मोड़ा।भैसियाछाना विकास खंड के प्रमुख श्रीमती खुशबू पांडे की अध्यक्षता व रेखा पांडे की उप ज्येष्ठ प्रमुख की उप अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी की बैठक में विधायक मनोज तिवारी ,सीडीओ , उप जिलाधिकारी व अन्य पदाधिकारियों ने शिरकत की ।

आयोजित बैठक में पँचायत सदस्यों ने विधायक एवं अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखीं।डुंगरा लेख की महिला ग्राम प्रधान गीता चम्याल ने राशनकार्ड व प्राईमरी स्कूल की जीण हालत व ग्राम सभा में पानी की समस्यायों के बारे में भैसियाछाना विकास के सेराघाट में पांच साल बितने के बाबजूद भी लेडिज डाक्टर नियुक्त नहीं होने के बारे में मिटिग बातचीत की।इधर ग्राम प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष दीवान सिंह मेहता ने धौलछीना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को जल्द से जल्द से स्वीकृति देने के लिए बैठक में आवाज उठाई।

ग्राम प्रधान महेश बोरा ने विधायक व उप जिलाधिकारी प्लास्टिक की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देने की बात कही।
जिंगल ग्राम सभा के प्रधान दीवान सिंह ने गरीबी रेखा व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ग्रामीणों के राशनकार्ड की जांच पड़ताल की मांग की।

बैठक मे ग्राम प्रधान बबुरियानायल श्री महेश सिंह बोरा ने कुछ जमीनी मुद्दे रखे जैसे-

  1. विधुत विभाग से उन्होंने आग्रह किया कि कभी विधुत लाइन मे फॉल्ट या फ्यूज फट जाने पर विधुत लाइन मैन समय पर कार्य नही करते जिस पर प्रधान जी ने स्वयं जानने का प्रयास किया कि आखिर क्यो कर्मचारी इतनी लापरवाही कर रहे है जिस पर पता लगा कि क्षेत्र मे विधुत लाइनमेनो की संख़्या कम है तथा क्षेत्र बड़ा साथ ही उनको दिए जाने वाला वेतन बहुत कम है जिससे वे लोग आस पास के क्षेत्र मे लोगों के व्यक्तिगत कार्य करते है तथा विभाग के प्रति पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य नही करते जिस पर प्रधान का कहना था कि विधुत लाइनमैनो को उचित वेतन दिया जाय तथा विधुत विभाग के प्रति उनका पूर्ण उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए।
  2. जिला खाद्यान्न विभाग के लिए प्रधान का कहना था कि क्षेत्र मे बार बार राशन से संबंधित ग्रामीणो के काल आता है और ग्राम प्रधानों के पास खाद्यन्न से संबंधित कोई भी सूचना नही रहती जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी को ग्राम प्रधान बबुरियानायल का कहना था कि जितना भी राशन ग्रामसभा को तथा परिवारों को आवंटित किया जाता है उसकी प्रत्येक माह की सूची ग्राम प्रधानों को भी दिया जाए ताकि वे ग्रामीणों को सटीक जानकारी दे सके।
    3.प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रधान ने कहा कि प्रत्येक ग्रामसभा अपने स्तर पर कूड़ेदानो के माध्यम से कूड़ा तो इकटठा कर रही है परंतु उसके बाद क्या? ना ही इसे जला सकते है ना फेंक सकते है और जिले मे भी प्लास्टिक रिसायकल से संबंधित कोई प्लांट नही है। उन्होंने जिले मे प्लास्टिक रिसायकल प्लांट तथा ग्राम सभा के नजदीकी क्षेत्र तक प्रत्येक माह कूड़े की गाड़ी भेजने हेतु अपनी बात रखी इधर ग्राम प्रधान संगठन के उपाध्यक्ष दीवान सिंह मेहता ने धौलछीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण व विस्तारीकरण के लिए बीडीसी मिटिग में विधायक व उपजिलाधिकारी को अवगत कराया कि धौलछीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बोर्ड तो लगा दिया लेकिन इस अस्पताल में न डाक्टर और न एक्सरे मशीन न अल्ट्रासाउंड मशीन और न अन्य उपकरण है।ग्राम प्रधान संगठन की महिला उपाध्यक्ष गीता चम्मयाल ने भैसियाछाना सेराघाट प्राथमिक अस्पताल में पांच साल बीत जाने के बाबजूद भी लेडिज डाक्टर की नियुक्ति न होने पर बीडीसी मिटिग में आवाज उठाई। गीता चम्मयाल का कहना है भैसियाछाना सेराघाट प्राथमिक अस्पताल में लेडीज़ डाक्टर न होने के कारण रीठागाड क्षेत्र की महिलाओं का प्रसव कराने के लिए अल्मोड़ा जिला अस्पताल में रेफर कराना पड़ता है।जो रीठागाड क्षेत्र से 60से 70 किलोमीटर है।
    जिंगल ग्राम प्रधान दरबान सिंह ने गरीब परिवार व गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार लोगों के राशनकार्ड के लिए सीडीओ व बीडीओ व विधायक व उपजिलाधिकारी को बात की।

देवभूमि खबर

Related articles