अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ 11 दिसंबर को दिल्ली जंतर-मंतर में निकालेगी विशाल रैली: रेनू नेगी

अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ 11 दिसंबर को दिल्ली जंतर-मंतर में निकालेगी विशाल रैली: रेनू नेगी
Spread the love

देहरादून भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की 11 दिसंबर दिल्ली जंतर-मंतर में पूरे देश की आशा कार्यकत्री विशाल रैली निकाल कर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को ज्ञापन सौपेंगी।

उक्त जानकारी अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष /उत्तराखंड आशा फेसिलेटटर प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए मीडिया को दी। उन्होने बताया कि bआशा एवं आशा फेसिलेटटर स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य सरकारी कामकाज को भी हमेशा ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करती आ रही है। आशा कर्मचारियों ने लंबे समय से उत्तराखंड सरकार व केन्द्र सरकार को अपनी ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु अवगत कराया लेकिन इसके बाबजूद राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा कोई निश्चित मानदेय नहीं दिया गया । उन्होने कहा कि मंहगाई के इस दौर में सरकार द्वारा टुकड़ों में पैसा दिया जाता है जिससे हमको अपने दिनचर्या चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

श्रीमती नेगी ने कहा कि लंबे समय से अपनी निश्चित मानदेय के लिए लड रही आशा कर्मचारियों ने आक्रोशित होकर भारतीय मजदूर संघ के आव्हान में 11 दिसबर दिल्ली जंतर-मंतर में एक दिवसीय विशाल रैली का आयोजन करके केन्द्र सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को ज्ञापन देने का निश्चय किया है।

देवभूमि खबर

Related articles