समाजवादी पार्टी ने जारी किया घोषणा-पत्र

Spread the love

लखनऊ।एजेंसी।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। मेनिफेस्टो का ऐलान करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन के विचार के साथ हम चुनाव में उतरे हैं। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन पर आधारित हमारा डॉक्युमेंट जनता को समर्पित है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उनकी नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के पास जनता को बताने के लिए कुछ भी नहीं है।

अखिलेश यादव ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा, ‘अमीरी-गरीबी की खाई बेहद गहरी हो चुकी है। हम सभी वर्गों के हितों का खयाल रखेंगे। सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन एक नई दिशा- एक नई उम्मीद के साथ हमने लक्ष्य तय किये है। अखिलेश यादव ने कहा कि बिना प्राइमरी एजुकेशन को ठीक किये कुछ सही नहीं हो सकता।

देश में जीएसटी लागू होने से व्यापारियों का नुकसान हुआ है। नोटबंदी से व्यापारी उबर भी नहीं पाए थे कि जीएसटी ने उनकी कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के लिए एक साथ आना होगा। हम तो किसान का पूरा कर्ज माफ होने के पक्ष में हैं। बिना महिलाओं को बराबर का सम्मान दिये विकास अधूरा है।

देवभूमि खबर

Related articles