विश्वविख्यात आध्यात्मिक कथावाचक श्री मोरारी बापू ने गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब में की पूजा-अर्चना, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ऋषिकेश। सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक कथावाचक श्री मोरारी बापू ने गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और गुरु दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष, प्रबंधक, और गुरमति संगीत बाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
ईगास त्यौहार के उपलक्ष्य में श्री मोरारी बापू ने गुरुद्वारा परिसर में अर्जुन का पौधा रोपित किया, और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने मुनिकी रेती में चल रहे अपने कथावाचन कार्यक्रम से समय निकालकर गुरुद्वारा का दौरा किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने उन्हें सिरोपा और आध्यात्मिक पुस्तकें भेंट कीं।


