बदरुद्दीन के बयान पर बीजेपी का पलटवार

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एआईयूडीएफ चीफ बदरुद्दीन अजमल के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा है कि ऐसे लोग बयानबाजी करके देश में घुसपैठ को बढ़ावा देना चाहते हैं। बीजेपी ने कहा है कि बदरुद्दीन अजमल ऐसे लोगों के साथ खड़े हैं जो अवैध तरीके से भारत में घुसकर घुसपैठ कर चुके हैं!

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने बदरुद्दीन अजमल पर जोरदार हमला बोला और कहा, ‘’अजमल और उनकी पार्टी को लेकर यह स्पष्ट है कि वे उन लोगों के हितों में खड़े हैं, जो अपने देश के भगोड़े हैं और भारत में अवैध तौर पर घुसपैठ कर चुके हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘’मोदीजी की सरकार और बीजेपी यह स्पष्ट कर चुके हैं कि भगोड़ों को बाहर निकालेंगे।’’

नलिन कोहली ने आगे कहा, ‘’असम के अपने लोग चाहे हिन्दू हों या मुसलमान, हम उनको उनका हक दिलाना चाहते हैं।’’ पीएम मोदी पर बयान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘’इस बयान से बदरुद्दीन अजमल घबरा रहे हैं कि देश में मोदी सरकार आ रही है। बदरुद्दीन चाहते हैं कि देश में घुसपैठ हो और मजबूत सरकार नहीं मजबूर सरकार केंद्र में आए।’’

देवभूमि खबर

Related articles