हरित पहल: 2.77 हेक्टेयर में विकसित होगा ‘खेल वन’, पदक विजेताओं के नाम पर रोपे जाएंगे 1600 रुद्राक्ष के पेड़

हरित पहल: 2.77 हेक्टेयर में विकसित होगा ‘खेल वन’, पदक विजेताओं के नाम पर रोपे जाएंगे 1600 रुद्राक्ष के पेड़
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल की है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के समीप वन विभाग की 2.77 हेक्टेयर भूमि को ‘खेल वन’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 1600 खिलाड़ियों के नाम पर रुद्राक्ष के पेड़ लगाए जाएंगे।

राष्ट्रीय खेल सचिवालय 10 फरवरी को ‘ग्रीन गेम्स’ थीम पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘खेल वन’ का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों की हरित पहल का व्यापक संदेश दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड सरकार की इस पहल की सराहना की थी। ‘खेल वन’ के विकास के लिए तारबाड़ और अन्य आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, जिससे लगाए गए पेड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने बताया कि ‘खेल वन’ में एक विशेष बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें लिखा होगा—
“Champions inspire us, their legacy blooms in every tree we plant.”
इससे विजेता खिलाड़ियों का नाम हमेशा स्मृतियों में बना रहेगा और उनकी उपलब्धियां नई पीढ़ियों को प्रेरित करेंगी।

देवभूमि खबर

Related articles