बच्चों के अनुरोध पर वापस लौटे मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक बार फिर अपने व्यवहार से बच्चों का दिल जीत लिया। अपने उद्बोधन के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम से प्रस्थान करने लगे, तो कुछ बच्चों ने उनसे सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का अनुरोध किया। बच्चों की इस इच्छा का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री ने सहमति दी और प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद दोबारा मंच पर पहुंचे और कार्यक्रम का आनंद लिया। मुख्यमंत्री की इस सहृदयता को देखकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनकी सराहना की।

