पौड़ी पुलिस ने मध्य प्रदेश से साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार किया

पौड़ी पुलिस ने मध्य प्रदेश से साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार किया
Spread the love

पौड़ी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के कुशल निर्देशन में पौड़ी पुलिस ने विभिन्न प्रदेशों में साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया। मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त एक फर्जी इन्वेस्टमेंट ऐप के माध्यम से लोगों को ठगने में शामिल था।

यह गिरोह निवेशकों को कम समय में अपनी राशि दुगुनी करने का लालच देकर, हैण्डलिंग चार्ज के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करता था। एक मामले में, श्रीनगर निवासी गौरव सिलोड़ी ने 17 नवंबर 2024 को शिकायत दी थी कि मार्च 2024 में उन्होंने “ग्रो ऐप” पर एक डिमेट खाता खोला था। अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें फोन करके उनके खाते को अधिक पैसे कमाने के लालच में डालते हुए, खुद ही उसका प्रबंधन किया और हैण्डलिंग चार्ज के नाम पर 3,41,000/- रुपये की धोखाधड़ी की।

इस संबंध में कोतवाली श्रीनगर में मामला पंजीकृत किया गया था। एसएसपी पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह ने आम जनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

एसपी कोटद्वार श्री चन्द्र मोहन के पर्यवेक्षण में और एसडीपीओ श्रीनगर श्री अनुज कुमार के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान यह पता चला कि इस साइबर धोखाधड़ी का गिरोह मध्य प्रदेश से संचालित हो रहा था। पुलिस टीम ने लगातार सागर, मध्य प्रदेश में दबिश दी, लेकिन अभियुक्त ने पुलिस टीम के आने की भनक लगते ही घर से भागने में सफलता प्राप्त की।

फिर भी, पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद अभियुक्त मेघराज सौर को सागर, मध्य प्रदेश के ग्राम विलोवा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

इसके साथ ही इस मामले में संलिप्त अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 35(3) के तहत नोटिस तामिल किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles