गांव के गौरव हर्षमणि व्यास को “प्रताप नगर जन श्री सम्मान” से किया जाएगा सम्मानित
प्रतापनगर। श्री हर्षमणि व्यास (हाल निवास देहरादून) को प्रताप नगर नागरिक सम्मान मंच द्वारा “प्रताप नगर जन श्री सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 22 फरवरी 2025 को अटल आदर्श इंटर कॉलेज, लंबगांव में आयोजित होगा।
गांव के सभी भद्रपुरुषों एवं मातृशक्ति से अनुरोध है कि जो भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे 22 फरवरी 2025 को प्रातः 09:00 बजे केन्द्रीय विद्यालय सौड़खांड में उपस्थित हों।
सम्मान समारोह के उपरांत, गांव वापसी पर श्री गणेश व्यास (पुत्र स्व. श्री महावीर प्रसाद व्यास जी) के घर पर समस्त गांववासियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था होगी।
गांव की होनहार बेटी दीक्षा व्यास ने हाल ही में 38वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर उत्तराखंड और गांव का नाम रोशन किया है। ग्राम पंचायत ने निर्णय लिया था कि 22 फरवरी 2025 को दीक्षा व्यास को भी सम्मानित किया जाए, लेकिन उनकी व्यस्तता के कारण यह सम्मान भविष्य में दिया जाएगा।
गांव के सभी सम्मानित नागरिकों से इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी उपस्थिति देने का आग्रह किया जाता है।

